ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

डिप्टी सीएम द्वारा सुहेलदेव गौरवगाथा पुस्तक का लोकार्पण : चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह द्वारा रचित है पुस्तक

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 19, 2025

बहराइच। सुहेलदेव गौरवगाथा पुस्तक का लोकार्पण बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया। आदित्य भान सिंह उत्तराधिकारी चहलारी नरेश बलभद्र सिंह द्वारा रचित सुहेलदेव गौरवगाथा का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कर कमलों द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में सम्पन्न हुआ। आदित्य भान सिंह सत्तावनी क्रांति के अमर शहीद बलभद्र सिंह के वंशज हैं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच/श्रावस्ती के संयुक्त महामंत्री भी है। इन्होंने इतिहास के बिखरे सूत्रों को परिश्रम पूर्वक जोड़कर एक प्रमाणिक पुस्तक की रचना की है। महाराजा सुहेलदेव का चरित्र आज के समय में प्रत्येक राष्ट्र भक्त को ज्ञात होना चाहिए जिससे भविष्य में आने वाले राष्ट्रीय संकटों से वे अपने समाज देश व प्रदेश को बचा सकें। याद रखिए शासक कभी भी जनता की रक्षा के लिए काम नहीं आयेंगे अन्ततः जनता को स्वयं यह संग्राम लड़ना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें