ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

रुपईडीहा थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप : समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 28, 2025

रुपईडीहा/बाबागंज, बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर नहर के पास स्थित खेत में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात सड़ी-गली लाश पड़ी देखी। बताया जा रहा है कि आसपास तेज दुर्गंध फैलने पर जब राहगीरों व ग्रामीणों ने खोजबीन की तो खेत में शव दिखाई दिया, जो कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रुपईडीहा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शव को 72 घंटे तक शिनाख्त हेतु सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस अवधि में पहचान नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम उपरांत अज्ञात मानकर विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें