ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

आडिटोरियम में सम्पन्न हुई ब्लाक स्तरीय अधिकारियों व मीडिया की कार्यशाल : पीएआई पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा ग्रामीण विकास का खाका

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 4, 2025

बहराइच। पंचायतों के समग्र प्रदर्शन को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किये जाने के दृष्टिगत से ‘पंचायत एडवॉसमेन्ट इंडेक्स (पीएआई) अन्तर्गत उत्थान आडिटोरियम बहराइच में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, तकनीकी स्टाफ, मीडिया एवं अन्य सम्बन्धित कार्मिकों को पीएआई के उन्नत संस्करण की जानकारी प्रदान किये जाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन डीपीआरसी श्रावस्ती बृजेश पाण्डेय द्वारा पीएआई पोर्टल पर विभिन्न विभागों द्वारा ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यो का विवरण अपलोड किये जाने के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गयी। रिसोर्स पर्सन श्री पाण्डेय ने बताया कि पंचायती राज मंत्रालय द्वारा गरीबी मुक्त, स्वस्थ्य, बाल हितैसी, पर्याप्त जलयुक्त, स्वच्छ एवं हराभरा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढाचे वाला, सामाजिक रूप से सुरक्षित और न्याय संगत, सुशासन वाला तथा महिला हितैसी ग्राम पंचायतों की परिकल्पना की गयी है। पंचायतों में बिजली, जल आपूर्ति, स्वच्छता, सुविधाओं आदि बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, आय का स्तर, रोजगार के अवसर, कृषि उत्पादकता और आर्थिक गतिविधियां, शासन और प्रशासन, स्थानीय शासन की दक्षता और पारदर्शिता, सार्वजनिक सेवाओं का वितरण एवं नागरिक भागीदारी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षिक संस्थानों, साक्षरता दर, स्कूलों में नामांकन तक पहुंच, गरीबी दर, लैगिंग समानता, सामाजिक समावेश और जीवन की समग्र गुणवत्ता, पर्यावरणीय संतुलन में पारिस्थितिक संतुलन, संरक्षण और सतत प्रथाओं से सम्बन्धित उपाय करने आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए पीएआई पोर्टल विकसित किया गया है। पीएआई पोर्टल पंचायत की वृद्धिशील प्रगति, प्रदर्शन के आधार, पंचायतों की ग्रेडिंग, गुणवत्तापूर्ण पीडीपी, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, पीएआई पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) ग्राम पंचायतों के लिए विकासात्मक प्रगति का मूल्यांकन करने, डेटा संचालित शासन को बढ़ावा देने, प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय नियोजन को सतत विकास लक्ष्यों के राष्ट्रीय उद्देश्यों के साथ संरेखित करने के लिए एक रणनीतिक साधन के रूप में कार्य करता है। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, सहित अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें