ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

Ad

क्रांतिकारी इतिहास के नायक रहे राजगुरू : महान क्रांतिकारी राजगुरु का जन्म दिवस मनाया गया

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 24, 2025

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में महान क्रांतिकारी राजगुरु का जन्म दिवस मनाया गया। उपस्थित जनों ने राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय स्वतंत्रता समर के क्रांतिकारी इतिहास का नायक बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच के संगठन संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1907 को पुणे जिले में हुआ था। उनका पूरा नाम शिवराम हरि राजगुरु था। अपने जीवन के शुरुआती दिनों से ही राजगुरु का रूझान क्रांतिकारी गतिविधियों की तरफ होने लगा था। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रांतिकारी थे। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि राजगुरु हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के एक सक्रिय सदस्य थे। राजगुरु ने ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के खिलाफ सशक्त संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के शहर अध्यक्ष कामरान सिद्दीकी ने कहा कि एक ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में हिंसक गतिविधि को चुना। अन्त में उपस्थित सभी देशभक्तों ने भारतीय स्वतंत्रता इतिहास के आकाश में ध्रुव तारे की तरह चमकने वाले राजगुरु की 24 वर्ष में हुई शहादत पर अभिमान करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, मुकेश श्रीवास्तव, राम रूप मिश्र एडवोकेट, शैलेश सिंह शैलू सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें