ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: साइबर अपराधियों द्वारा की गई ठगी की धनराशि बैंक खाते में करायी वापस

कोरियर वेरिफिकेशन के नाम पर साइबर अपराधियों ने की थी ठगी
बहराइच। कोरियर वेरिफिकेशन के दो नामों पर लिंक भेजकर साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से 21,185 रूपये की ठगी की थी। जिसे बैंक खातें में वापस करा दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल साइबर क्राइम कुंवर ज्ञानंजय सिह के मार्गदर्शन में साइबर सेल द्वारा निरन्तर आम जनमानस को साइबर अपराध से बचाव के लिए निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में पीड़ित राम गोपाल पुत्र जीवन लाल निवासी चन्दपईया थाना हरदी द्वारा दिल्ली से कोरियर द्वारा कैमरे की बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण आर्डर किया गया था। उसके दूसरे दिन अज्ञात मोबाइल नम्बर से उसके पास फोन आया और कोरियर वेरिफिकेशन के नाम पर पीड़ित के मोबाइल पर ंिलंक भेजकर उसके खाते से 21,185 रूपये स्थानान्तरित कर फ्राड कर लिया गया। जिसके बाद पीड़ित रामगोपाल द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी। इस संबंध में थाना हरदी पर मुअसं. 97/2023 धारा 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना साइबर इन्वेटीगेशनल सेल में नियुक्त निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर द्वारा प्रारम्भ की गई। विवेचना के क्रम में साइबर सेल की मदद से पीड़ित के खाते से फ्राड कर स्थानान्तरित कराये गए रूपये की शत-प्रतिशत धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गई। साइबर सेल टीम में निरीक्षक पंकज कुमार सिंह प्रभारी साइबर सेल, निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर साइबर इन्वेस्टीगेशन सेल, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार यादव साइबर सेल, आरक्षी प्रदीप गंगवार साइबर सेल, आरक्षी रचित यादवेन्द्र साइबर सेल, आरक्षी प्रदीप कुमार साइबर इन्वेस्टीगेशन सेल शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें