ब्रेकिंग

जनमत के 20 वर्षों से जारी रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला संपन्न

नगर पंचायत रूपईडीहा में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विवाद में थमा विकास

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

Ad

: महिला की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छिपाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बहराइच। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गए अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष फखरपुर अनुज त्रिपाठी एवं गठित टीम द्वारा स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं.388/23 धारा 302, 201 व 506 में वांछित अभियुक्त मतोले उर्फ माता प्रसाद पुत्र राम अचल निवासी लोधनपुरवा भिलौराकाजी थाना फखरपुर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मृतका पूनम पत्नी पन्नू निवासी ग्राम लोधनपुरवा भिलौराकाजी थाना फखरपुर का नर कंकाल एवं घटना के समय पहने गए कपड़े को घटना स्थल से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय सदर रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक विन्देश्वरी प्रसाद यादव, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव, हे.का.चन्द्रपाल यादव, का.राजकपूर शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें