ब्रेकिंग

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

ठेकेदार की लापरवाही, ग्रामीणों पर भारी

Ad

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद : अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 25, 2025

महसी, बहराइच। थाना हरदी पुलिस ने चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को चहलारीघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त तीरथराम मौर्या पुत्र कोयली मौर्या निवासी लोनियन पुरवा दा. एरिया थाना हरदी के पास से एक अदद मोटरसाइकिल पैशन प्रो बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध स्थानीय थाने पर मुअसं. 300/2025 धारा 317 (2), 317 (5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत था। अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुधीर सिंह, उप निरीक्षक नंद किशोर सिंह, का. अलाउद्दीन, का. सुनील राजभर शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें