ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम में थाना जरवलरोड को मिला प्रथम स्थान

बहराइच। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम में माह जुलाई के लिए कराये गए आनलाइन पोल में जनपद के थाना जरवलरोड को प्रथम स्थान मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गोरखपुर जोन के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों व थानों की कार्य प्रणाली के बारे में पब्लिक अप्रूवल रेटिंग के माध्यम से आम जनता व फरियादियों की राय जानने के लिए वोटिंग व दूरभाष के माध्यम से फीडबैक लिया जाता है। जिसमें आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की संतुष्टता, प्रथम सूचना रिपोर्ट, एनसीआर फीडबैक, ट्वीटर, डायरेक्ट पोल, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन जैसे कुल पांच स्तम्भों पर प्रतिमाह वोटिंग करायी जाती है व प्राप्तांकों के आधार पर रैकिंग जारी की जाती है। विगत माह जुलाई के पीएआर प्राप्तांकों के आधार पर थाना जरवलरोड को जनपद में प्रथम स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानंजय सिंह के दिशा निदेशों व क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड दद्दन सिंह व अन्य कर्मचारीगण के परिश्रम के फलस्वरूप थाना जरवलरोड ने कुल 404.49 अंक प्राप्त कर 80.90 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त थाना जरवलरोड को पूर्व में भी प्रदेश में आईजीआरएस प्रार्थना पत्र के निस्तारण में व जनपद में पीएआर अन्तर्गत क्रमशः दो-दो बार प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है। जो कि उनकी कार्य कुशलता एवं कर्तव्यों के प्रति समर्पण प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें