ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

जरवल में 10 कुण्टल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद : थाई मांगुर मछली को गड्ढा खुदवाकर नमक डालकर बिनिस्टिकरण करा दिया गया

Kunwar Diwakar Singh

Sun, May 25, 2025

बहराइच। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के व्यापार को रोकने एवं विभिन्न माध्यमों से मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर जनपद में मत्स्य विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को सांय लगभग 07 बजे सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. कुमार के नेतृत्व में जरवलरोड के निकट संचालित अभियान के दौरान शक की बिना पर एक पिकप वाहन की तलाशी के दौरान लगभग रू. 1.5 लाख मूल्य की 10 कुण्टल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद हुई। छापेमारी के दौरान बरामद की गई प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को गड्ढा खुदवाकर नमक डालकर बिनिस्टिकरण करा दिया गया। उक्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। पूछताछ के दौरान पिकप चालक द्वारा बताया गया कि उसने यह मछली लखनऊ से नानपारा ले जाने के लिए लोड की है। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. कुमार ने बताया कि ग्रीन ट्रिब्यूनल और भारत सरकार ने वर्ष 2000 में विदेशी थाई मांगुर मछली को प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मछली के खाने से कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी बीमारियां जनित होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिबंधित मछली विक्रेताओं की सूचना यदि किसी को मिलती है तो वह विभाग को सूचित करे। उसका नाम गोपनीय रहेगा। छापेमारी की की कार्यवाही के दौरान पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक रोशन सिंह, मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी. राम सागर वर्मा एवं मत्स्य विभाग के कार्मिक शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें