ब्रेकिंग

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक बलहा ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिये गये निर्देश

तहसील महसी में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

छात्र-छात्राओं से पहाड़े सुनकर उनकी शैक्षिक समझ को परखा

मतदेय स्थल पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ का डीएम ने किया निरीक्षण

Ad

डीएम ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता : छात्र-छात्राओं से पहाड़े सुनकर उनकी शैक्षिक समझ को परखा

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 17, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत ने प्राइमरी विद्यालय हुसैनपुर का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा-दिक्षा, मध्यान्ह भोजन, शिक्षण स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा विद्यालय की साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को जायज़ा लिया। डीएम ने कक्ष-कक्षों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए पठन-पाठन की स्थिति तथा विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डीएम ने छात्रों से 14 और 19 के पहाड़े सुनकर उनकी शैक्षिक समझ को परखा तथा पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति कम पाए जाने पर डीएम ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि विद्यालय में नामांकित प्रत्येक छात्रा की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के संबंध में प्रभावी निगरानी भी रखी जाए। जिलाधिकारी ने शिक्षिका एवं छात्राओं की गणित विषय की पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रश्न भी किए गये। छात्राओं की विषयगत समझ अपेक्षित स्तर की न पाए जाने पर उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में प्रभावी सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय की रसोई एवं भंडार गृह का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें