घर का रास्ता बंद होने को लेकर महिला पानी टंकी पर चढ़ी : समझाने बुझाने के बाद महिला टंकी से नीचे उतरी
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Oct 17, 2026
बहराइच। कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार दोपहर एक महिला पानी टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि बंजर भ्ूामि पर कब्जा होने से उसके घर का रास्ता बंद हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घण्टे तक समझाने बुझाने के बाद महिला टंकी से नीचे उतर आई। कैसरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान तहसील परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई। उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि मामले में महिला और दूसरे पक्ष दोनों ने हाईकोर्ट में केस दायर किया है। कोर्ट ने 23 अक्टूबर को प्रशासन से मामले में जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है। अदालत के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। महिला कैसरगंज थाना क्षेत्र के कटका गांव की निवासिनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन