ब्रेकिंग

परिवार में मची चीख-पुकार

एक दिवसीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लड़ाई झगड़ों सहित अन्य प्रकरणों में कोई समस्या नहीं होने की बात बताई गई

बालक की मौत के एक माह बाद वन विभाग की गिरफ्त मे नर तेंदुआ

Ad

घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव : परिवार में मची चीख-पुकार

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 16, 2026

जरवलरोड, बहराइच। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में गुरुवार रात एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीबीपुर निवासी देशराज की 22 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी उर्फ शिवांगी ने बीती रात घर के अंदर एक कमरे में कुंडी के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे में पहुंचे तो युवती रस्सी के सहारे फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती के फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

खेत की निगरानी करने गए किसान पर जंगली जानवर का हमला

बहराइच। थाना हरदी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा पंडितपुरवा में दर्शन बाबा स्थान के निकट खेत की निगरानी करने गए एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में किसान रामू पुत्र बुधई निवासी पूरे हिंदू सिंह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार रामू अपने खेत की निगरानी करने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने अचानक उनके सिर पर हमला कर दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद जानवर उन्हें छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में जब रेंजर मोहम्मद साकिब से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है। फिलहाल घायल किसान का सीएचसी महसी में उपचार चल रहा है।

एनडीपीएस के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रूपईडीहा, बहराइच। पुलिस ने नानपारा निवासी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम वाहन चेकिंग के लिए मौजूद थी। इसी दौरान एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त अनूप कुमार साहू उर्फ सोनू निवासी स्टेशन रोड नानपारा को मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इस कार्रवाई में रूपईडीहा थाने के उप निरीक्षक सुभाषचंद्र यादव, कांस्टेबल बीपेंद्र सिंह, आरक्षी अखिलेश कुमार और आरक्षी सूरज कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें