ब्रेकिंग

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक बलहा ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिये गये निर्देश

तहसील महसी में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

छात्र-छात्राओं से पहाड़े सुनकर उनकी शैक्षिक समझ को परखा

मतदेय स्थल पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ का डीएम ने किया निरीक्षण

Ad

पीईटी परीक्षा कराने के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक : सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिये गये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 17, 2026

बहराइच। परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 25 व 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा दिवस से पूर्व सभी परीक्षा केन्दों पर सभी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान रूट, सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता, परीक्षार्थियों के बैठने, प्रसाधन, पेयजल के साथ-साथ कक्ष-कक्षों में प्रकाश तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी प्राप्त की जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि सेक्टर मजिस्ट्रों की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केन्द्रों पर यदि कोई कमी पायी जाती है तो उसे दुरूस्त कराएं। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भी प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की जायेगी। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि लगातार भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करायेंगे। उन्होनें आयोग द्वारा नामित संस्था को भी निर्देश दिया कि आयोग के गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें