कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहेः डीएम : मतदेय स्थल पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ का डीएम ने किया निरीक्षण
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Oct 17, 2026
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई मतदाता न छूटे (नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाईन्ड) के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष कैंप दिवस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत के साथ मतदान केन्द्र राजकिय इंटर कॉलेज रमपुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ का निरीक्षण कर विशेष अभियान दिवस के अवसर पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया। डीएम ने मतदान केन्द्रों पर मौजूद अधिकारियों को मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने, त्रुटियों के सुधार तथा पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। विशेष अभियान दिवस में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाए तथा सूची में दर्ज विवरणों का वास्तविक स्थिति से मिलान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र पर मौजूद कार्मिकों से फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची से किसी भी व्यक्ति का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 प्राप्त होने पर संबंधित प्रकरण का नियमानुसार मौके पर सत्यापन अवश्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपस्थित युवक-युवतियों से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन