ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

भेड़ियें ने 3 साल के मासूम को बनाया शिकार : आदमखोर भेड़िये का आतंक जारी

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 20, 2025

कैसरगंज/बौण्डी, बहराइच। क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। गंधु झाला गांव में एक आदमखोर भेड़िए ने दिन-दहाड़े 3 साल के मासूम बच्चे को उठा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी रक्षा राम के तीन वर्षीय पुत्र को उक्त जंगली जानवर घर के पास से ही उठा ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान दीप नरायन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की तलाश शुरू की गई। सघन खोजबीन के बावजूद अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फिलहाल ग्रामीण संयुक्त रूप से बच्चे की खोज में जुटे हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें