ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

: तहसील स्तरीय समिति ने ग्राम भरथापुर का किया भ्रमण

ग्रामवासियों के समक्ष पढ़े गये सर्वें सूची में दर्ज नाम
बहराइच। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर)अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरथापुर के विस्थापन के सम्बन्ध में गठित तहसील स्तरीय समिति ने ग्राम भरथापुर पहुंचकर जनसामान्य की मौजूदगी में सर्वें रिपोर्ट में अंकित लाभार्थियों के नामों को पढ़ कर सुनाया गया तथा जनसामान्य की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर मौजूद ग्रामवासियों को यह भी जानकारी दी गई कि पढ़ी गयी सर्वे रिपोर्ट के सम्बन्ध में यदि उनको कोई आपत्ति है तो वें इस सम्बन्ध में 01 सप्ताह के अन्दर अर्थात 16 अक्टूबर तक लिखित रूप में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त आपत्ति की जांच कर सही पाये जाने की स्थिति में सर्वे सूची में शामिल किया जायेगा। ग्रामवासियों को यह भी बताया गया कि इस सम्बन्ध में तहसील स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम का गठन भी किया जायेगा। जहाँ पर कोई भी व्यक्ति भरथापुर के विस्थापन से सम्बन्धित अपनी लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। ग्राम भरथापुर के भ्रमण के दौरान तहसील स्तरीय पात्रता निर्धारण समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा (मोतीपुर) संजय कुमार, सदस्य उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरिजापुरी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच, प्रभारी अधीक्षक सामु.स्वा. केन्द्र मिहींपुरवा, क्षेत्रीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट, अवर अभियन्ता लो.नि.वि. बहराइच व सर्वे दल के सदस्य राजस्व निरीक्षक धर्मापुर जीतेन्द्र नाथ मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल रवि वर्मा, अरुण कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें