ब्रेकिंग

तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनाव सम्पन्न

सीडीओ की चौखट पर पीड़ित ने लगाई गुहार

शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने के दिए निर्देश

बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ad

राम नरेश अध्यक्ष व वंश गोपाल चुने गए महासचिव : तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनाव सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 12, 2026

बहराइच। नानपारा तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। 245 मतदाताओं में से 242 ने मतदान किया। राम नरेश पाण्डेय को अध्यक्ष व वंश गोपाल जायसवाल महासचिव चुने गए। अध्यक्ष राम नरेश पाण्डेय को 138 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंदी दीप कुमार वर्मा को 92 मत मिले। महासचिव पद पर वंश गोपाल जायसवाल को 108 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी जैगम हुसैन को 71 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नंद लाल जायसवाल ने 174 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबकि प्रतिद्वंदी परशुराम मिश्र को 67 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर राहत अली 128 मत पाकर विजयी रहे। 18 पदों पर पहले ही निर्विरोध चुनाव घोषित हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें