ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

विहान बालिका आवासीय विद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित : दांतों की जांच की गई व दांतों को सुरक्षित रखने के उपाय बताए

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 6, 2025

बहराइच। सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि विहान बालिका आवासीय विद्यालय बहराइच में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित डेंटल कैम्प में डॉ. तेजसी द्वारा पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ छात्राओं के दांतों की जांच की गई व दांतों को सुरक्षित रखने के उपाय बताए तथा छात्राओं को टूथब्रश, टूथपेस्ट व माउथ वाश का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजेश गोयल, महिला संयोजिका श्रीमती प्रियंका रावत, सतेंद्र निगम एवं टीम द्वारा छात्राओं को बिस्किट एवं चिप्स का वितरण किया गया। शिविर आयोजन के लिए विद्यालय अधीक्षक प्रगति सिंह ने भारत विकास परिषद की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ निधिमिश्र, पूजा यादव, प्रियंका श्रीवास्तव व धर्मेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें