ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: भेड़िए के हमले में किशोरी घायल

बहराइच। बालिका पर एक भेड़िया ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे शहर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के हरदी थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर ग्राम पंचायत के मजरा डोड़वा गांव निवासिनी सरोजनी 13 पुत्री नंदकिशोर मंगलवार रात को घर से समान लेने के लिए निकली। तभी एक भेड़िया ने हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने शोर मचाते हुए किशोरी को छुड़ाया। इसके बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। किशोरी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा है। किशोरी के माता-पिता का कहना है कि भेड़िया ने हमला किया है। वहीं डीएफओ अजीत प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी वन्यजीव ने हमला नहीं किया है। गिरने से किशोरी को चोट लगी है।

अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
बहराइच। घर के बाहर सो रहे अधेड़ पर उसके पटीदारों ने ही जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना थाना रानीपुर अंतर्गत गुदवापुर की है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञातव्य हो रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुदुवापुर निवासी कृपाराम 55 वर्ष मंगलवार रात को सो रहे थे। रात 11 बजे के आसपास रिश्ते के भाई लवकुश पुत्र राम समुझ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने कृपाराम को गाली देना शुरू कर दिया। इसका कृपाराम ने विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े बेटे, बेटी और पत्नी को भी पीटा। पुत्र लवकुश ने बताया कि सभी ने ईंट से पिता पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ ले जाया गया। जहां अधेड़ की मौत हो गई। इसके बाद किसी अधिकारी का फोन आया तो राणा सिपाही और थानाध्यक्ष ने उल्टे हम सभी को परेशान करने लगे। इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले मारपीट और फिर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें