: तालाब में डूबकर किशोर की मौत
Admin
Sun, Jun 9, 2024बहराइच। नहाते समय तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। घटना के चलते गांव में कोहराम मच गया। गौरतलब हो कि थाना खैरघाट के पाठकपुरवा निवासी कुलदीप 15 वर्ष गल्लापुरवा स्थित तालाब में गर्मी के चलते नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया।
बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत
बहराइच। सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम पंचायत भेटिया उन्नैसा निवासी प्रशान्त वर्मा पुत्र जग्गू 28 वर्ष शनिवार सायं सब्जी खरीदने बाजार आए हुए थे। सब्जी लेने के बाद वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी बाबागंज चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता शिक्षक है। जबकि उनके भाई पारसनाथ वर्मा गांव के प्रधान रह चुके है।
जंगल में पेड़ से लटके युवक की हुई शिनाख्त
बहराइच। जंगल में पेेड़ से लटके युवक की शिनाख्त हो गई है। युवक थाना मोतीपुर अन्तर्गत मोतीपुर का निवासी है। युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। युवक एक सप्ताह पहले पंजाब से लौट कर आया था तथा वहीं काम करता था। उसके पिता मोतीपुर वन बैरियर के निकट पान की दुकान चलाते है। गौरतलब हो कि शनिवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अन्तर्गत हसुलिया में एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका पाया गया था। पुलिस व आसपास के लोगों द्वारा शव के पहचान की कोशिश की गई थी। पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जिस पर पुलिस द्वारा युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। शनिवार सुबह युवक की पहचान थाना मोतीपुर के मोतीपुर निवासी अनिल यादव पुत्र अशोक यादव 27 वर्ष के रूप में की गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी।
जंगल किनारे खेत में पड़ा मिला तेंदुए का शव
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अन्तर्गत जंगल के किनारे खेतों में तंेदुए का शव पड़ा पाया गया। फिलहाल विभाग तेंदुए के आपसी संघर्ष से हुए मौत की आशंका जता रहा है। फिलहाल शव को रेंज कार्यालय पीएम के लिए भेजा गया है। गौरतलब हो कि वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अन्तर्गत जंगल से सटे राजापुर बीट के बनघुसरी गांव के निकट खेतों में शनिवार को तेंदुए के शव पड़ा पाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर वनकर्मी पहुंचे। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि तेंदुए की उम्र 8 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। आपसी संघर्ष से मौत की आशंका है। फिलहाल तीन डाक्टरों की टीम को पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन