शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़ : अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 7, 2025
बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों सहित प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षीगण सम्मिलित हुए। एसपी द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, आरटीसी, आदर्श मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। आरटीसी बैरक, मेस, आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर उल्लेखनीय रुप से आदेश-निर्देश प्रदान किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश-कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जांच करते हुए गार्द की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परेड में प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह सहित प्रभारी आरटीसी आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन