ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

: अधिकारियों की टीम ने चित्तौरा व अनारकली झील का किया निरीक्षण

निरीक्षण कर साफ-सफाई का लिया जायज़ा
बहराइच। दरगाह शरीफ पर आयोजित होने वाले वार्षिक जेठ मेेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी तथा अधिशासी अभियन्ता सरयू ड्रेनेज खण्ड प्रथम बहराइच द्वारा विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत चित्तौरा झील एवं अनारकली झील का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सफाईकर्मियों द्वारा झीलों की साफ-सफाई की जा रही है। दर्शनार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बैरीकेटिंग तथा जाल लगवा दिया जाय ताकि कोई भी व्यक्ति असुरक्षित न रहे। इस अवसर पर सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव तथा ब्लाक चित्तौरा सफाई कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें