: शिक्षकों को सराहना पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
Admin
Wed, Sep 6, 2023
इण्डियन बैंक द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
बहराइच। शिक्षक दिवस के अवसर पर इण्डियन बैंक द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन लेजर रिसोर्ट में किया गया। शिक्षकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए इण्डियन बैंक ने जनपद के प्राथमिक, माध्यमिक व महाविद्यालय के शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह व सराहना पत्र देकर सम्मानित किया गया। मण्डल प्रमुख रविन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को व्यक्ति व समाज का महत्पूर्ण निर्माता बताते हुए उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक द्वारा शिक्षकों के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इण्डियन बैंक द्वारा शिक्षकों के लिए विशेष खाता योजना इण्ड गुरूदेव जिसमें बीमा सहित सभी सेवाए निःशुल्क है कि विस्तृत जानकारी दी गई। व्यक्ति, समाज व देश के विकास का दायित्व शिक्षकों पर ही रहता है। प्राचीनकाल से आधुनिककाल तक शिक्षक समाज में सदैव सर्वोपरि रहा है। इसलिए शिक्षकों का दायित्व सदैव महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि एस.पी.सिंह ने सभी शिक्षकों को प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव, गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस की संस्थापक छवि रैतानी ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी अतिथियों ने अपनी जीवन के शिक्षकों के महत्व को बताते हुए उपस्थित सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। जनपद बहराइच व श्रावस्ती के 120 शिक्षकों को सराहना पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उप अंचल प्रमुख निरंजन कुमार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में इण्डियन बैंक की सभी 56 शाखाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य प्रबन्धक आलोक पाण्डेय, अतीश श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव समेत सभी शाखा प्रबन्धक, शिक्षकगण, शिक्षाविद रामदेव सिंह, जे.डी.बैरोज, ज्योति सिंह, हेमलता तिवारी, डा.मोहासिन, यासिर, पवन सिंह, डा.तस्नीन फात्मा, प्रेम वर्मा, पूरनलाल चौधरी, प्रदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन