ब्रेकिंग

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

Ad

परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में गरजा प्राथमिक शिक्षक संघ : शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 8, 2025

बहराइच। प्रदेश में बंद किए जा रहे विद्यालयों के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है। इसी क्रम में आंदोलन के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने की। संचालन जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने किया। संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि पेयरिंग के नाम पर प्रदेश के हजारों विद्यालय को बंद किया जा रहा। प्रदेश के 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक व 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक को सरप्लस घोषित करके प्रधानाध्यापक के पद को समाप्त कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया है। उसके बाद भी अगर विद्यालय मर्जर नहीं रुका तो प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के अनुसार अगली घोषणा की जाएगी। इस दौरान देवेंद्र सिंह, भुवनेश्वर पाठक, अनिल सिंह, उमाकांत तिवारी, अमित मिश्रा, बृजेश तिवारी, आसिफ अली, विनय सिंह, धर्मेंद्र अवस्थी, सुखदराज सिंह, तनवीर आलम, शशांक शरण, ज्ञान प्रकाश पांडेय, मधुलका चौधरी, ब्रह्मेन्द्र शुक्ल, उत्कर्ष तिवारी, ज्ञानेंद्र पाल् आजाद, वृजेन्द्र पांडेय, नफीस अहमद सहित दर्जनों शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें