ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

जनपद की औसत उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम : छात्र उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें शिक्षक, अन्यथा वेतन होगा बाधितः बीएसए

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 18, 2025

बहराइच। जनपद के समस्त विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा आईवीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्रेषित छात्र उपस्थिति की समीक्षा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा कार्यालय सभागार मे की गई। जिसमें पाया गया कि जनपद की औसत उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है। विद्यालयों को लगातार खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से 75 प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन राकेश मिश्र द्वारा 01 से 14 जुलाई तक के विद्यालयवार अटेंडेंस का विवरण व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित भी किया गया। जिससे कम उपस्थिति वाले विद्यालयों की उपस्थिति बढ़ाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके। समीक्षा में जिन विद्यालयों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम पाई गई उनसे संबंधित नगर क्षेत्र के 26, बलहा के 223, चित्तौरा के 232, हुजूरपुर के 201, जरवल के 194, कैसरगंज के 193, महसी के 192, मिहीपुरवा के 269, नवाबगंज के 183, पयागपुर के 190, फखरपुर के 211,रिसिया के 253, शिवपुर के 199, तजवापुर के 211 एवं विशेश्वरगंज के 183 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज प्रधानाध्यापक को कारण बताओं नोटिस निर्गत करते हुए माह जुलाई की उपस्थिति 75 प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। माह जुलाई में जिन विद्यालयों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम पाई जाएगी उन विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन बाधित करने, अन्य विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक के साथ साथ सभी सहायक अध्यापक, सभी शिक्षामित्र, सभी अनुदेशक आदि की होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें