ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: ताऊ ने दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

बहराइच,। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक गांव निवासी दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ताऊ ने दुष्कर्म किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मासूम बच्ची को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी ताऊ के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ताऊ ने ही गलत हरकत किया है। गांव निवासी ग्रामीण की बेटी के पास सोमवार शाम को उसका ताऊ लेट गया। इसके बाद उसने मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट किया। जब बच्ची की हालत गंभीर हुई तो परिवार के लोगों को पता चला। घटना के बाद ताऊ फरार हो गया। परिवार के लोगों ने बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान काफी रक्तस्राव होने और हालत में सुधार न होने पर बच्ची को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी होने पर रात में ही जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद राय ने मौके का मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने बताया कि मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर ताऊ के विरुद्ध दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी को जेल भेजा जायेगा।

काफी देर तक कोई महिला चिकित्सक नहीं पहुंची
दो वर्ष की बच्ची को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल में काफी देर तक कोई महिला चिकित्सक नहीं पहुंची। जबकि एसपी और एएसपी वहां पहुंच कर जांच करने लगे। पुलिस के फोन करने पर डॉक्टर पहुंची और बालिका को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें