चोरी की योजना बना रहे दो चोर गिरफ्तार : तमंचा-कारतूस, हथौड़ा, रूखान, पेंचकस, लोहे की राड व टार्च बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 21, 2025
बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों के पास से तमंचा-कारतूस, हथौड़ा, रूखानी, पेंचकस, लोही की राड व एक टार्च बरामद किया गया। सोमवार को चोरी की योजना बनाते हुए दो चोरों को मोहल्ला बडीहाट निकट तारा महिला इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान बबलू सिंह पुत्र वासुदेव सिंह निवासी धांधी कनरखी थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर व आफताब पुत्र महताब निवासी महोलीपुरा थाना कोतवाली नगर के रूप में की गई। पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास है। चोर बबलू की जमा तलाशी से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, लोहे की राड, एक अदद टार्च व आफताब की जामा तलाशी से एक अदद हथौड़ा, एक अदद रूखानी, एक अदद पेंचकस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 156/25 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि.अजेश कुमार, उ.नि.रवि यादव, आरक्षी शिव प्रसाद यादव व आरक्षी सुग्रीव वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन