ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली : तमंचा-कारतूस, चांदी के जेवरात, बाइक व मोबाइल बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 13, 2025

बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने शातिर चोर को भुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में चोर के पैर में लगी गोली। पकड़े गए चोर के पास से तमंचा-कारतूस, चांदी के जेवरात, बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया गया। बुधवार को थानाध्यक्ष खैरीघाट पुलिस मय फोर्स रात्रि गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का वांछित अभियुक्त नूर मोहम्मद पुत्र आशिक अली निवासी संकल्पा थाना खैरीघाट चोरी का सामान साथ लेकर इमामगंज से सोहबतिया की तरफ बेचने जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स द्वारा क्षेत्र में छानबीन व तलाश की जा रही थी। इमामगंज से सोहबतिया की तरफ जाने वाले मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखा। जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया पर नहीं रुका तो पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी। तभी उस व्यक्ति ने मौका पाकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की गई। जिसमें अभियुक्त नूर मोहम्मद के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर,01 अदद खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ, 02 जोड़ी चोरी की चांदी पायल, 05 चांदी का सिक्का, बाइक व मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा उसे मौके से हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी शिवपुर भेजा गया। जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। पकड़े गए चोर का आपराधिक इतिहास है। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष खैरीघाट राशिद अली, उ.नि.रामप्रवेश यादव, उ.नि.अजीत मौर्या, हे.का.हनुमान यादव, हे.का.अवधेश यादव, हे.का.दयानन्द सिंह, का.दिलीप कुमार, का. शिवकुमार पाण्डेय शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें