ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

लूट की घटना का पर्दाफांश, तीन गिरफ्तार : तमंचा-कारतूस, लूट की बाइक, मोबाइल व नगदी बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 18, 2025

बहराइच। थाना रिसिया पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम ने बीते दिनों हुई लूट की घटना का शुक्रवार को खुलासा किया। घटना में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की बाइक सहित अन्य माल बरामद किया। लुटेरों की पहचान दीवान सिंह पुत्र स्व. विनोद सिंह निवासी ऊंचवा धौतलिया थाना नानपारा, योगेश निषाद उर्फ राहुल पुत्र भोला निषाद निवासी राजापुर कतर्निया व ऋषिमुनि पुत्र सिपाही लाल निषाद निवासी राजापुर कतर्निया थाना मोतीपुर के रूप में की गई। पकड़े गए लुटेरों के पास से तीन अदद बाइके, तमंचा-कारतूस, एक अदद मोबाइल फोन व 3400 रूपये नगदी बरामद किया गया। बीते 19 अप्रैल को थाना रिसिया क्षेत्र अन्तर्गत मोहम्मदा नाला के पास अपाचे मोटरसाइकिल चालक को डण्डे से मारकर उसकी मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा चालक से मोबाइल व 5000 रूपये नगद लूट लिया था। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर जनपदीय पुलिस इकाईयों की मदद से उक्त घटना के शीघ्र खुलासे के लिए निर्देश दिए गए थे। स्वाट, सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सतत् प्रयास किये जा रहे थे। मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को बताया गया कि लूट की घटनाओं को दीवान सिंह पुत्र स्व. विनोद सिंह निवासी ऊंचवा धौतलिया थाना नानपारा व उसके साथियों द्वारा अंजाम दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर दीवान सिंह उपरोक्त के साथ गम्भीरतापूर्वक पूछताछ की गई तो उसके द्वारा मोटरसाइकिल चालक व ई-रिक्शा चालक के साथ की गई लूट की घटनाओं को अपने साथी योगेश निषाद उर्फ राहुल पुत्र भोला निषाद व अन्य दो साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया गया। बताया कि लूटी गई मोटरसाइकिल को नानपारा इमामगंज रोड वन विभाग कार्यालय के पास बन्द पड़े भट्ठे के अंदर छिपाकर रखा गया है। जबकि ई-रिक्शा चालक से छीना गया मोबाइल व रुपये योगेश के पास है। लूटी गई मोटरसाइकिल को अभियुक्त दिवान सिंह की निशानदेही पर संयुक्त टीम द्वारा बरामद किया गया। अभियुक्त दीवान सिंह की निशानदेही पर अन्य अभियुक्त योगेश उपरोक्त की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में अभियुक्त योगेश अपने एक अन्य साथी ऋषिमुनि पुत्र सिपाही लाल के साथ मय एक मोटरसाइकिल गिरफ्तार किया गया। जिस मोटरसाइकिल को योगेश व ऋषिमुनि द्वारा थाना जरवलरोड क्षेत्रान्तर्गत चोरी किये जाने की बात स्वीकार की गई। जिसका अभियोग थाना जरवलरोड में पंजीकृत है। संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तों की जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त योगेश के पास से से लूटे गये मोबाइल ओप्पो व लूटी गयी 5000 रुपये में से 3400 रूपये नगद व 315 बोर एक अदद तमंचा व दो जिन्दा कारतूस, जबकि अभियुक्त ऋषिमुनि के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए लुटेरों के विरूद्ध कोतवाली नानपारा, रिसिया, मोतीपुर, हरदी व जनपद खीरी के कोतवाली सदर, थाना प्रधान में पूर्व से कई मुकदमें दर्ज है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, बरामद माल को कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी मनोज कुमार यादव, उप निरीक्षक सर्वजीत गुप्ता, मु.आ.अजीत चंद्र, मु.आ.प्रदीप कुशवाहा, आरक्षी विष्णु प्रताप सिंह, अंकुर यादव, बंजरंगी राय, नितिन अवस्थी, प्रदीप गंगवार, राहुल बाजपेयी, अमित यादव, थानाध्यक्ष रिसिया मदन लाल, उ.नि.हेमन्त यादव, उ.नि.रघुवीर गौतम, उ.नि.पन्ना लाल, हे.का.देवेन्द्र यादव, हे.का. धीरेन्द्र प्रताप सिंह, का.विजय कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें