सिद्धनाथ मंदिर जलाभिषेक करने गए युवक की बाइक चोरों ने उड़ाई : घटना की तहरीर कोतवाली नगर पुलिस को दी
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Aug 13, 2025
बहराइच। शहर के सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गए युवक की बाइक चोरों ने उड़ा दी। पूजा करने के बाद जब युवक वापस पहुंचा तो उसकी बाइक नदारद मिली। काफी तलाश के बाद जब बाइक का पता नहीं लगा तो पीड़ित द्वारा 100 नंबर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पीड़ित द्वारा कोतवाली नगर में घटना की तहरीर दे दी गई है। गौरतलब हो कि की शहर के कोतवाली देहात अंतर्गत ढपाली पुरवा निवासी रॉयल गौड़ पुत्र राजेश गौड़ बुधवार सुबह 9ः30 बजे शहर के सिद्धनाथ मंदिर में अपनी स्पेलेंडर प्लस बाइक यूपी 40 एवी 3901 लेकर पूजा करने गए हुए थे। बाइक मंदिर के बाहर खड़ी कर जब वह पूजा करके वापस लौटे तो उनकी बाइक नदारद मिली। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली नगर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन