ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

आटो चालक पर जानलेवा हमला, पिटाई कर दबंगों ने छीनी नगदी : घटना की तहरीर कोतवाली देहात में दी गई

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 13, 2025

बहराइच। आटो चलाकर घर जा रहे युवक को दबंगों ने रंजिश के चलते रास्ते में लोहे की राड, लात, मूका, थप्पड़ से हमला कर घायल कर दिया व दो हजार रूपये नगदी छीन ले गए। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली देहात में दे दी गई है। गौरतलब हो कि कोतवाली देहात अन्तर्गत शेखदहीर के मजरा डगरहनपुरवा निवासी मयंकर यादव पुत्र टेढे यादव बुधवार सायं 4 बजे बहराइच से बेडनापुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह टिकोरा मोड़ पहुंचे तभी अमरदीप यादव उर्फ शेरू पुत्र विद्याराम निवासी भगतनपुरवा हुसैनपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर पिटाई की तथा लात, घूसों से पीटते हुए दो हजार रूपये नगदी छीन ले गए। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली देहात में दे दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें