ब्रेकिंग

नेपाली महिला गिरफ्तार

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

Ad

नकली नेपाली मुद्रा व अफीम के साथ नेपाली पत्रकार गिरफ्तार : नेपाल के जिला बांके अंतर्गत कोहलपुर से सुरखेत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 15, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के जिला बांके अंतर्गत कोहलपुर से सुरखेत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तथाकथित नेपाली पत्रकार को नकली नेपाली मुद्रा और भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जिला प्रहरी कार्यालय, सुरखेत के प्रवक्ता एवं डीएसपी मोहन जंग थापा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। डीएसपी थापा के अनुसार सुरखेत जिले में दो दिन पूर्व 12 लाख नेपाली नकली नोटों के साथ कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसकी जांच के दौरान यह मामला उजागर हुआ। जांच के सिलसिले में मंगलवार को कोहलपुर के एक संस्थान पर छापा मारकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 51 हजार नेपाली नकली मुद्रा और 19 किलो 335 ग्राम अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मन बहादुर सहकारी के रूप में हुई है, जो स्वयं को पत्रकार बताता है। इसके साथ ही रुकुम जिले के बाफेकोट नगरपालिका वार्ड नंबर-10 की रहने वाली सपना पुन को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लागुऔषधि नियन्त्रण ब्यूरो नेपालगंज और जिला प्रहरी कार्यालय सुरखेत की संयुक्त टीम ने कोहलपुर वार्ड नंबर-11 न्यू रोड स्थित जनगर्जन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में छापा मारकर यह कार्रवाई की। मौके से एक हजार के 51 नकली नोट, 19 किलो 335 ग्राम अफीम के अलावा नकली नोट छापने की मशीन, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। सुर्खेत पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि यह कोई बड़ा संगठित गिरोह है जो बड़े पैमाने पर हर तरह के गोरखधंधे को संचालित कर रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें