ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: अच्छी उपज का आधार है गन्ना बंधाईः राठी

शरदकालीन गन्ने की बुवाइ के लिए किसान नई प्रजातियों का करे चयन
फखरपुर, बहराइच। किसान अच्छी प्रकार जानते है कि गन्ना बंधाई एक महत्वपूर्ण कार्य है जो की माह जुलाई, अगस्त व सितम्बर में किया जाता है। लेकिन सभी किसान गन्ना बंधाई नहीं करते। इसलिए गन्ना भारी बरसात एवं तेज हवा चलने के कारण गिर जाता है। जिससे किसानो को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है और पैदावार लगभग 20-25 प्रतिशत तक कम हो जाती है। गन्ना गिरने के बाद बीज की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है। जिसे चूहे और सियार भी काफी नुकसान पहुंचाते है। गन्ना गिरने से बचाने के लिए जब गन्ने की बढ़वार 6-7 फिट हो जाये तो जमीन की सतह से 2.5-3 फिट की ऊंचाई पर एकल लाइन की बंधाई सुनिश्चित करे। दूसरी बंधाई जब गन्ने की बढ़वार 8 -9 फिट हो जाये तो पहली बंधाई के 1-1.5 फिट ऊपर से दूसरी बंधाई उसी लाइन की सुनिश्चित करे। तीसरी बंधाई जब गन्ने की बढ़वार 10-11 फिट हो जाये तो कैंचीनुमा दो लाइन आमने सामने एक साथ बांध दे। जिससे गन्ना बिल्कुल नहीं गिरेगा और किसानों को अच्छी पैदावार प्राप्त होगी। यदि गन्ना न गिरे तो किसान की प्रति एकड़ आय में भी इजाफा होगा। अच्छी गुणवत्ता का बीज भी मिलेगा व गन्ना छिलाई में भी आसानी रहेगी। इसलिए शत-प्रतिशत सभी किसान गन्ना बांधे। यह सभी बातें पारले के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने ग्राम खपुरवा में किसान बैठक के समय किसानों से कही। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय गस्ती प्रदर्शन का कार्य क्षेत्र में सयुंक्त रूप से विभाग और चीनी मिल मिलकर कर रहे है। सभी किसान अपना गन्ना क्षेत्रफल पेड़ी-पौधा, प्रजाति, मोबाइल नंबर, नए सदस्य की रसीद प्र्राप्ति आदि अच्छी प्रकार देख ले और यदि कोई गलती हो तो ठीक करा ले। साथ-साथ श्री राठी द्वारा यह भी कहा गया कि इस समय जो भी खेत खाली है उनकी तैयारी शरदकालीन बुवाई के लिए कर ले और अधिक से अधिक क्षेत्रफल में किसान गन्ना लगाए। गन्ने की कुछ नई प्रजाति जैसे-15023, 14201, 13235 बीज नर्सरी के लिए तैयार कर ले। इसके अलावा अन्य प्रजाति 0238, 0118, 98014 व्यावसायिक खेती के लिए लगाए। स्वस्थ बीज, भूमि शोधन एवं बीज शोधन को अच्छी पैदावार के लिए प्राथमिकता दे। बैठक में काफी संख्या में किसान एवं पारले के अन्य अधिकारीगण रुचिन, सरनाम, शक्ति, अमर बहादुर व दिनेश मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें