ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

शत-प्रतिशत गन्ने की बंधाई सुनिश्चित करें किसान : गन्ने की बंधाई अच्छे उत्पादन का आधार है

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 23, 2025

फखरपुर, बहराइच। पारले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा किसानों से गन्ना बंधाई करने का विशेष अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि गन्ने की तीन बंधाई माह जुलाई, अगस्त, सितम्बर में बहुत जरूरी है। बढ़वार के अनुसार गन्ना बांधे। जब गन्ने की बढ़वार 5-6 फीट हो जाए एकल लाइन में जमीन से 2.5 से 3 फीट पर पहली बंधाई करे। दूसरी बंधाई जब गन्ने की बढ़वार 7-8 फीट हो जाए तो पहली बंधाई से 1 से 1.5 फीट ऊपर से उसी लाइन में दूसरी बंधाई करे। एकल लाइन में ही दूसरी बंधाई करना है। तीसरी बंधाई जब गन्ने की बढ़वार 9 से 10 फीट हो जाए तीसरी बंधाई करे। तीसरी बंधाई कैंचीनुमा करे। दोनों लाइन आमने सामने की एक साथ बांधे। इससे गन्ना गिरने की संभावना बहुत कम होगी। गन्ने का उत्पादन बहुत ही अच्छा होगा। गन्ना गिरने से बीज लायक नहीं रहता है। चूहे और सियार भी काफी नुकसान करते है। इसलिए सभी किसान अपना गन्ना जरूर बांधे। गन्ना बंधाई में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही ना करें। तीन बार गन्ना बंधाई अच्छी उपज का आधार है। पडोसी जनपद लखीमपुर में गन्ने की बंधाई किसान शत-प्रतिशत करते है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगामी सितम्बर-अक्टूबर बुवाई के लिए अभी से खेत खाली छोड़ दे। उसकी तैयारी अभी से कर ले। अस्वीकृत प्रजाति 5191 बिल्कुल ना लगाए। अभी से स्वीकृत प्रजाति के बीज का प्रबंध कर ले। शरदकालीन बुवाई में 15023, 0118, 14201, 13235, 15466, 98014, 94184 अधिक से अधिक क्षेत्रफल में 4 फीट की दूरी पर लगाए। गन्ने का उत्पादन और गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाये। जिससे क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। इस अवसर पर आदर्श परमार एवं काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें