ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

चोरी के जेवरात व नगदी सहित छह गिरफ्तार : चोरी की घटना का सफल अनावरण

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 3, 2025

बहराइच। चोरी के जेवरात व नगदी सहित छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक फखरपुर ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में थाना फखरपुर पुलिस टीम ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें से 04 अभियुक्तों ने वादी के घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जबकि 02 अभियुक्तों ने चोरी के जेवरात खरीदे थे। उक्त अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बीते 17 अक्टूबर को नितिन गुप्ता उर्फ अंकित गुप्ता पुत्र स्व. सुनील कुमार गुप्ता निवासी ग्राम घासीपुर थाना फखरपुर अपने पुत्र का जन्मदिन मनाने के लिए बहराइच गए हुए थे। इसी दौरान अभियुक्तगण ने वादी के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चाँदी के जेवरात एवं 50,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। इस सम्बंध में थाना फखरपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभय गुप्ता उर्फ बंटी पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी घासीपुर थाना फखरपुर, शेर बहादुर वर्मा उर्फ प्रधान पुत्र रामसिंह निवासी औलिया पुरवा मूसेपट्टी थाना बौण्डी, सचिन सैनी पुत्र खुशीराम सैनी निवासी छोटीपुरवा थाना कैसरगंज, गोविन्द कुमार शुक्ला पुत्र श्रवण कुमार शुक्ला, निवासी माधौपुर, थाना फखरपुर अंशुल सोनी पुत्र मनोज कुमार सोनी निवासी हरिनगर 149/260 दुगांवा चौकी थाना नाका, लखनऊ, कृष्ण मुरारी सोनी उर्फ गुड्डू सोनी पुत्र शंकर दयाल, निवासी बालागंज शिव शक्ति नगर 441/212बी, थाना ठाकुरगंज शामिल रहे। लखनऊ पुलिस टीम का. प्रमोद यादव, का. सोनू यादव, का. सुशील कुमार पुलिस टीम की तत्परता एवं समन्वित कार्यवाही से चोरी की घटना का सफल अनावरण हुआ तथा आरोपियों को उनके किए की सजा दिलाने हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें