ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव : विद्यार्थियों को दिए गए सफलता के टिप्स

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 29, 2025

बहराइच। राजकीय बालिका इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव व पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद व माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना व दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार, अमित कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव में छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा पुरातन छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता के टिप्स दिए गए। सभी सम्मानित अधिकारी ने अपने अनुभव की जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मीनाक्षी सिंह, शाहिस्ता खान, प्रतिमा देवी, कीर्ति गोस्वामी व अन्य सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें