ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: मोबाइल एैप डाउन करने के लिए छात्र-छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित

बहराइच। पुनरीक्षण अभियान के दौरान क्यू आर कोर्ड के माध्यम से अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर सकें इसके लिए स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जे.बी.सिंह ऑडीटोरियम में जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा की मौजूदगी में शिक्षण संस्थान के शिक्षण स्टाफ, छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षित किया गया। मौजूद लोगों के मोबाइल पर क्यू आर कोड के माध्यम से एैप को डाउनलोड कराया गया। इस अवसर पर 10 एन.सी.सी. कैडेट्स का वालिन्टियर्स के रूप में चयन कर उन्हें 02-02 हज़ार लोगों को एैप डाउनलोड कराने का लक्ष्य भी आवंटित किया गया। इस अवसर पर केडीसी के प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना, एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। इसी प्रकार तहसील कैसरगंज अन्तर्गत एकलव्य महाविद्यालय झुकिया व परमहंस डिग्री कालेज में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित कर मोबाइल में क्यू आर कोड डाउन लोड कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें