ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

स्काउट गाइड का प्रशिक्षण कैम्प आयोजित : छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Dec 8, 2025

बहराइच। महाराज सिंह इंटर कालेज में सोमवार को भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में प्रवेश, प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान का प्रगतिशील प्रशिक्षण कैम्प आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ ध्वजारोहण एवं स्काउट प्रार्थना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष चन्द्र शुक्ल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण कमिश्नर अरविंद कुमार वर्मा, प्रशिक्षण कॉउंसलर अंगद पांडेय, विद्यालय स्काउट प्रभारी अमरेश कुमार मिश्रा आदि शिक्षक एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्रों को स्कॉउट की प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा आदि की जानकारी दी गई और टोली निर्माण विधि सिखाई गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें