ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

बंद पड़े मकान से चोरों ने किया लाखों का माल पार : छात्रों के लैपटॉप महिलाओं के जेवरात व नगदी किया चोरी

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 22, 2025

बहराइच। चोरों ने सुनसान पड़े घर से लाखों का माल पार कर दिया। चोर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात, छात्रों के लैपटॉप चोरी कर ले गए। मामला थाना दरगाह अंतर्गत सिंघापरासी निकट कल्पीपारा कॉलोनी का है। गौरतलब हो कि शहर के ब्राह्मणीपुरा निवासी अमरेश कुमार त्रिपाठी का थाना दरगाह अंतर्गत कल्पीपारा कॉलोनी के निकट सिंघापरासी में भी मकान है। मकान में किराए पर पॉलिटेक्निक के छात्र व कुछ सरकारी कर्मचारी रहते हैं। बीतीरात चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली। चोरों ने घर से छात्रों के लैपटॉप, महिलाओं के सोने चांदी के जेवरात, मंगलसूत्र, पायल व व 12000 रुपए नगद व अन्य सामान सामान उठा ले गए। सुबह पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी मकान मालिक अमरेश कुमार त्रिपाठी को दी गई। जब मकान मालिक घर पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता लगा। चोरी की घटना की तहरीर किराएदार खुशबू पत्नी विनोद विश्वकर्मा व ममता पत्नी आशीष कुमार सिंह द्वारा थाना दरगाह में दे दी गई है। चोरी के चलते मोहल्ले में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें