ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

मेधावियों का सम्मान सम्मान समारोह आयोजित : छात्रों को मेडल व ट्राफी देकर किया गया सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Mon, May 26, 2025

कैसरगंज, बहराइच। स्थानीय मदनी इंटर कालेज कैसरगंज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक एवं संस्थापक हाजी रईस अहमद ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कैसरगंज आनंद कुमार यादव रहे। उक्त कार्यक्रम में मदनी इंटर कॉलेज के समस्त छात्र जो परीक्षा में अच्छी रैंकिंग लाए थे उन समस्त छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन समस्त छात्रों को मुख्य अतिथि विधायक कैसरगंज एवं प्रबंधक द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले एवं शिक्षा में अपना अहम योगदान देने वाले पांच अध्यापकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मदनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अरशद रईस ने कहा कि सफलता हासिल करने का सिर्फ एक ही रास्ता है कठिन परिश्रम और कड़ी मेहनत इसी से सफलता हासिल की जा सकती है। प्यारे बच्चों आज आपको जो यह पुरस्कार मिल रहा है यह आपकी मेहनत का नतीजा है लेकिन आपको अपने परिश्रम को यहीं पर खत्म नहीं कर देना है बल्कि इसको लगातार जारी रखना है और कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम करके अपने लक्ष्य को हासिल करना है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है सिर्फ और सिर्फ लगातार कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैसरगंज विधायक आनंद कुमार यादव ने कहा कि यह मदनी इंटर कॉलेज हमारे क्षेत्र के लोगों और बच्चों के लिए एक वरदान है। यहां अच्छी शिक्षा प्रदान की जाती है। हम चाहते हैं कि यह कॉलेज जल्द ही डिग्री कॉलेज बनाया जाए और उच्च शिक्षा यहां पर दी जाए। हम समस्त छात्रों को बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रियार्जुरहमान मलिक, मुशीर अहमद, असद रईस, रजनीश कुमार पाठक, मोनिश अहमद, अनीस अहमद, धनंजय पांडे, अतीक अहमद, हिटलर वर्मा, अहमद रईस, अंकित मिश्रा, महेंद्र कुमार मौर्य, अखलद रईस, जैनेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद मोनिश, निसार अहमद के अलावा विद्यालय के अभिभावक एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें