ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडटों को दी गई जानकारियां : छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडटों को एसएसबी की कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया गया

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 19, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल नानपारा के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत ‘बी’ समवाय बलईगांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालय के 34 छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य युवाओं को एसएसबी की कार्यप्रणाली, सीमावर्ती क्षेत्रों में बल की जिम्मेदारी, सुरक्षा संबंधी गतिविधि तथा हथियारों के बारे में जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान छात्रों को बॉर्डर एरिया का महत्व, सीमा सुरक्षा, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 59 वाहिनी एसएसबी नानपारा के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन तथा सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया। छात्र-छात्रों एवं शिक्षकों ने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताया और एसएसबी द्वारा किए गए इस जागरूकता प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें