ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: बालिका दिवस पर एक दिन के लिए डीएम बनी छात्रा कामिनी सिंह

सुमेधा सिंह बनी मुख्य विकास अधिकारी
अधिकारी बनी छात्राओं ने की जन सुनवाई
बहराइच। संचालित किये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के अन्तर्गत जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टेªट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द के नेतृत्व में बाल शिक्षा निकेतन बहराइच की कक्षा 10 की छात्रा कामिनी सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया। जबकि विकास भवन सभागार में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में छात्रा सुमेधा सिंह को एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी कामिनी सिंह द्वारा जन सुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापरक ढंग से त्वरित निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द द्वारा बताया गया की मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओंध्महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक दिन का अधिकारी बनाया गया। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित सभी महिला हेल्प लाइन नंम्बर 1076, 112, 181, 1098, 1090 की जानकारी भी प्रदान की गयी। ईस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, सहित अन्य सम्बन्धित, शिक्षण संस्थाओं, प्रधानाचार्य शिक्षकाएं, महिला थानाध्यक्ष तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें