ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, मौके पर मौत

बहराइच। साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को निजी बस ने रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक व परिचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गौरतलब हो कि थाना खैरीघाट अन्तर्गत ग्राम पिपरीमाफी के मजरा पारपुरवा निवासी छात्र शिवा गुप्ता पुत्र ननकुन गुप्ता 09 वर्ष छेदन प्रसाद इण्टर कालेज धनवा में कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार प्रातः 8 बजे के करीब वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। तभी इमामगंज से बहराइच को जाने वाली बस यूपी 85बीटी 5186 ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक व परिचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिह ने बताया कि परिजनों की तहरीर कर इंतजार किया जा रहा है।

जिले के 495 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे कार्रवाई की जद में
बहराइच। जिले में संचालित 495 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जद में आ गए है। इन मदरसों में लगभग 40 हजार छात्र पढ़ रहे है। इन सभी छात्रों का परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराने की तैयारी चल रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश को अमल में लाने के लिए कमेटी गठित की जा रही है। इन मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को चिन्हित कर परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जायेगा।

खम्भें में उतरा करंट, दो भैंसों की मौत
बहराइच। बरसात के चलते खम्भें में करंट उतरने से दो भैसों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना फखरपुर अन्तर्गत ग्राम टेडवा उजार की है। जहां बुधवार को सुबह से ही बारिस हो रही थी। भैंसे चरने के लिए निकली थी। तभी खम्भों पर लगे ट्रांसफार्मर के सपोट वायर में करंट उतरने के चलते दो भैंसे उसकी चपेट में आ गई। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें