ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: सरयू नदी में डूबकर छात्र की मौत

इंटर फस्ट ईयर की परीक्षा देने आ रहा था छात्र राम सिंह
बहराइच। जिले के पाठकपुरवा गांव के पास सरयू नदी में डूबकर एक छात्र की मौत हो गई। वह लखीमपुर खीरी जिले का निवासी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम चकदहा निवासी पैकरमा यादव का 15 वर्षीय पुत्र राम सिंह यादव कक्षा 11 में पढ़ता था। जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र के इंटर कालेज में कक्षा 11 की इस समय अर्ध वार्षिक परीक्षा चल रही है। जिसके चलते सोमवार सुबह वह स्कूल एग्जाम के लिए जा रहा था। स्कूल जाते समय पाठकपुरवा गांव के पास स्थित सरयू नदी को वह पार कर रहा था। तभी पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के गोताखोरों ने सरयू नदी से शव बरामद किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें