ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

: भाजपा नीतियों के प्रचार प्रसार में साइकिल से निकले यात्रियों का किया जोरदार स्वागत

1 जनवरी 22 से साइकिल यात्रा कर कर रहे सरकार की नीतियों का बखान
बौंडी, बहराइच। भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए निकले संत कबीर नगर जिले के दो साइकिल यात्री अब तक 19500 की यात्रा कर चुके हैं। बुधवार को वे महसी विधान सभा के सिसैया चूणामणि गांव में पहुंचे। यहां पर ब्लाक प्रमुख के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साइकिल यात्रियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के पत्रक भी बांटे। संतकबीर नगर जिले बूढ़ी बेलभद्दर गांव के रहने वाले रणविजय सिंह व अरविंद सिंह 1 जनवरी 2022 से अनवरत साइकिल यात्रा कर विभिन्न जिलों में पहुंच सरकार की योजना की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। दोनो महसी के सिसैया गांव में पहुंचे। यहां पर ब्लाक प्रमुख कृष्णा देवी व मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। साइकिल यात्री रणविजय सिंह व अरविंद सिंह ने बताया कि वे अब तक 60 जिलों में भ्रमण कर साइकिल से 19500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उनका कहना है कि वे ग्रामीणों को प्रदेश व केंद्र सरकार की जलकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक बांटकर जानकारी दे रहे हैं। जागरूक कर रहे हैं। वे प्रदेश के सभी जिलों का साइकिल से भ्रमण करेंगे। स्वागत में बृजेश्वर सिंह, योगेश्वर सिंह, भाजपा नेता योगेश्वर सिंह, संजय त्रिवेदी, धर्मेंद्र शुक्ल, छोटू सिंह, रामपाल वर्मा, चिफुरी सिंह, रितुनेश मिश्र, बृजेश बाजपेई, नागेंद्र मिश्र, हरिनाथ यादव, पुत्तन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें