ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

आठवी मोहर्रम पर ग्रामीणों ने निकाला जुलूस : सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 4, 2025

कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत आठवीं मोहर्रम पर ग्राम पंचायत कूड़ोनी में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर या हुसैन या हुसैन की शहादत में नोहा पढ़ते हुए मातम किया। जगह-जगह सिन्नी और शरबत का वितरण किया गया। मोहर्रम त्यौहार को लेकर कैसरगंज ग्राम कूड़ोनी में सम्रात व्यक्तियों और ताजियेदारों के बीच पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांति व्यवस्था के साथ जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के लेकर उप निरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र ने बताया कि मोहर्रम को लेकर अगर किसी को किसी तरह की समस्या हो तो तत्काल अवगत कराए। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का पर्व मनाएं। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से हल्का कांस्टेबल अर्चितानंद तिवारी, कांस्टेबल गिरजा शंकर, कांस्टेबल संदीप पटेल, युवा समाजसेवी मुहीब अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य जियाउद्दीन, मोहम्मद रुखसान, मोहम्मद आदिल एडवोकेट, मोहम्मद सबलू, मोहम्मद आमिर, फिरोज अहमद, मोहम्मद रजी, अराफात अहमद, सहबाज आलम, कुड्डूस अहमद, मोहम्मद सलीम, सद्दाम, मोहम्मदमुर्शिद, शानू खान, रियाज खान, मोबीन खान, अबबन खान, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद वकार सहित ताजियेदार व दर्शको में पुरुष तथा महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें