ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन : सशक्त बेटियाँ, सशक्त बहराइच का संदेश

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 9, 2025

बहराइच। शासन के निर्देशानुसार गुरूवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में “कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सशक्त बेटियाँ, सशक्त बहराइच” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं के सम्मान में केक काटा गया तथा विभाग में जन्मी 19 कन्याओं को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कुल 2210 रोगियों की ओपीडी संपन्न हुई, जिनमें 1006 पुरुष एवं 1204 महिलाएँ शामिल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संकाय सदस्यगण, अन्य चिकित्सक, डीएचआईओ, मीडिया प्रभारी, हॉस्पिटल मैनेजर, नर्सिंग अधीक्षिका तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कन्या शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें