ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें त्यौहारः डीएम : माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 17, 2025

बहराइच। मॉ दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जन व विजयदशमी (दशहरा) इत्यादि आसन्न त्यौहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को देर शाम आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी को आसन्न त्यौहारों की बधाई देते हुए कहा कि संभ्रान्तजन की ओर से पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई इत्यादि के सम्बन्ध में जो सुझाव प्राप्त हुए है उनके सम्बन्ध में जिला प्रशासन पहले से ही गम्भीर है। उन्होंने सभी से सौहार्द पूर्ण वातावरण में परम्परागत ढंग से त्यौहार मनाये जाने की अपील की। डीएम ने कहा कि जिले के अम्नो-अमान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा व ग्रामीण के दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि त्यौहारों के दौरान गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और कानून व्यवस्था के विघ्न डालने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इससे पूर्व बैठक के दौरान हरीश चन्द्र गुप्ता, विनय कुमार शर्मा, परशुराम कुशवाहा, श्रीमती निशा शर्मा, तेजे खॉ, कन्हैया लाल सोनी, दीपक सोनी दाऊ जी, राहुल राय, सुदामा मिश्रा, कुलभूषण अरोड़ा सहित अन्य सभ्रान्तजनों द्वारा साफ-सफाई, बिजली पानी, सड़कों एवं मार्गों की मरम्मत इत्यादि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, सहित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व पीस कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें