ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

छह बाल श्रमिकों का किया गया रेस्क्यू : बाल श्रम के विरूद्ध की गई कड़ी कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 23, 2025

बहराइच। बाल श्रम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 06 बाल श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी एएचटीयू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बालश्रम रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें थाना एएचटी मय टीम, श्रम विभाग अधिकारी असद खान व एनजीओ के साथ थाना रुपईडीहा क्षेत्रान्तर्गत रुपईडीहा कस्बा व बाबागंज कस्बा में अभियान चलाकर छोटे बड़े प्रतिष्ठान, कारखाने, उद्योगों, दुकानों, निर्माण स्थलों आदि क्षेत्र के निर्माण में बालश्रम, भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाकर थाना क्षेत्र रुपईडीहा से कुल 06 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया एवं नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग की टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए, ऐसा करना दंडनीय अपराध है। इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें