ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

: बालिका पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने किसी तरह बचाई बालिका की जान

बहराइच। ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रही एक बालिका पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को खदेड़कर बालिका की जान बचाई। घायलावस्था में बालिका को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। गौरतलब हो कि जनपद श्रावस्ती अन्तर्गत थाना सोनवा के मनवरियां निवासी सलमान की सात वर्षीय पुत्री तबस्सुम उर्फ गुलाबो जनपद के मटेरा थानान्तर्गत बुलबुल नेवाज में रह कर पढाई करती है। मंगलवार को वह अन्य बालिकाओं के साथ टियूशन गई थी। रास्तें में लौटते समय कुत्तों के झुण्ड ने हमला बोल दिया। अन्य बालिकाओं के चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़े। जिसके बाद बालिका की जान बच सकी। घायलावस्था में बालिका का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें